Type Here to Get Search Results !

1

Class 7 Hindi varshik paper 2023 MP Board|सातवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

Class 7 Hindi varshik paper 2023 MP Board|सातवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

MP Board class 7th th Hindi varshik paper 2023, class 7th Hindi varshik paper 2023, Sanskrit ka varshik paper 2023, kaksha 7 Hindi paper 2023, class 7 Hindi varshik paper 2023, Hindi paper 7 class 2023, Sanskrit paper 9th class 2023, कक्षा 7वी Hindi का वार्षिक पेपर, kaksha 7 Hindi varshik paper 2023, कक्षा 7वी वी वार्षिक पेपर 2023 Hindi, कक्षा नवी का वार्षिक पेपर 2023, वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 7वी Hindi class 7th th Hindi varshik paper 2023


Class 7 Hindi exam paper 2023, Hindi paper Hindi class 2023, कक्षा 7वी का Hindi का वार्षिक पेपर, kaksha 9 Sanskrit varshik paper 2023, कक्षा 9वी वार्षिक पेपर 2023 संस्कृत, कक्षा 9वी का वार्षिक पेपर 2023, वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 9 संस्कृत,

Class 7 Hindi Varshik Paper PDF

जैसा की आप सभी को जानकारी होंगी की वार्षिक परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित करवाई जा रही है. इसी के साथ आपका MP Board Class 7 Hindi varshik Paper 2023 13 अप्रैल2023 को होने वाला है. इसके कारण कई विद्यार्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा है  कि आखिरकार एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा का पैटर्न क्या रहने वाला है. जिन भी छात्र छात्राओं को MP Board Half Yearly Sanskrit Paper Pattern  के बारे में जानकारी नहीं है. तो हमने आपको ऊपर MP Board Half Yearly Sanskrit Paper Pattern के बारे में जानकारी दे दी है इसके साथ ही आप चाहे तो पिछले वर्ष का Class 7th Half Yearly Question Papers PDF 2023 Sanskrit डाउनलोड करके देख सकते हैं।

Class 7 Hindi varshik paper 2023 MP Board|सातवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023


वार्षिक मूल्यांकन 2023

कक्षा-7 वीं

विषय- हिंदी

समय 2.5 घण्टे                                  पूर्णांक 60


वैकल्पिक प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 1 से 10)


निर्देश- नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए


प्रश्न 1. बुंदेली के पितृपुरुष हैं-


(अ) डॉ. सर हरिसिंह गौर


(ब) ईसुरी


(स) भूषण


(द) पद्माकर


उत्तर.. (स) भूषण


प्रश्न 2. 'राखी का मूल्य' पाठ का मुख्य उद्देश्य है-


(अ) राजपूतों के बारे में बताना


(ब) बहन द्वारा भाई को राखी बाँधना


(स) बहन की मदद न करना


(द) सद्भावना का विकास करना


उत्तर.. (द) सद्भावना का विकास करना


प्रश्न 3. तुलसीदास ने सन्त को ........ के समान कहा है।


(अ) कौआ


(ब) हंस


(स) बगुला


(द) कोयल


उत्तर.. (ब) हंस


प्रश्न 4. बालक कृष्ण को क्या अच्छा लगता है?


(अ) दूध


(ब) दही


(स) मक्खन


(द) छाछ (मट्ठा)


उत्तर.. (स) मक्खन


प्रश्न 5. सन् 1954 ई. में भारत सरकार ने डॉ. रमण को उपाधि देकर सम्मानित किया-


(अ) पद्म श्री


(ब) डॉक्टर ऑफ साइन्स


(स) भारत रत्न


(द) पद्म विभूषण


उत्तर.. (स) भारत रत्न


प्रश्न 6. 'न्याय' शब्द का विलोम शब्द है-


(अ) न्यायालय


(ब) न्यायप्रिय


(स) अन्याय


(द) अन्यथा


उत्तर.. (स) अन्याय


प्रश्न 7. अग्रवाल समाज के कितने गोत्र प्रचलित है।


(अ) 15


(ब) 17


(स) 18


(द) 20


उत्तर .. (स) 18


 प्रश्न 8. “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन"। उपरोक्त वाक्य किसने कहा था?


(अ) अर्जुन


(ब) श्री कृष्ण


(स) युधिष्ठिर


(द) पितामह भीष्म


उत्तर .. (ब) श्री कृष्ण


प्रश्न 9. वीर छत्रसाल का जन्म हुआ था- 


(अ) मोर पहाड़ी पर


(ब) गोर पहाड़ी पर


(स) मड़ोर पहाड़ी पर


 (द) इनमें से कोई नहीं


उत्तर.. (अ) मोर पहाड़ी पर


प्रश्न 10. 'नाबालिक' शब्द में उपसर्ग है-


(अ) न


(ब) ना


(स) नाबा


(द) अ


उत्तर… (ब) ना


लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 11 से 20)


निर्देश- नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए


प्रश्न 11. 'मेरी भावना' कविता में कवि ने किन-किन पर साम्यभाव रखने की बात कही।


उत्तर.. इस कविता में कवि ने दुष्ट, निर्दयी व गलत

रास्ते पर चलने वाले इत्यादि के प्रति साम्यभाव रखने की बात कही है।


प्रश्न 12. पचमढ़ी में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल हैं? 


उत्तर. पचमढ़ी में अनेक दर्शनीय स्थल, जैसे धूपगढ़, चौरागढ़, महादेव मन्दिर एवं सूर्योदय सूर्यास्त के अनुपम दृश्य इत्यादि हैं। यहाँ पर स्थित पाँच गुफाएँ पौराणिक महत्त्व रखती हैं।


प्रश्न 13. हमारे देश में राखी का क्या महत्व है?


उत्तर.  हमारे देश में राखी को भाई-बहन के स्नेह बन्धन का प्रतीक माना गया है। सुरक्षा सूत्र को पहनकर 

भाई, बहन की रक्षा का संकल्प करता है।


प्रश्न 14. भरपूर वर्षा कब होती है?


उत्तर. जब कलसे (कलश) का पानी गर्म हो,चिड़िया धूल में नहाए तथा चींटी अण्डा लेकर चले तो भरपूर वर्षा होने की सम्भावना होती है।


प्रश्न 15. डॉ. अब्दुल कलाम बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं? 


उत्तर  डॉ. अब्दुल कलाम बच्चों के साथ बात करके आनन्द की अनुभूति करते हैं।उनके अनुसार बच्चों में ही सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास छिपा होता है। बच्चों से वे मित्र

की तरह बातें करते हैं। बच्चे भी स्वयं गौरव की अनुभूति करते हैं।


प्रश्न 16. यशोदा कृष्ण का किस तरह श्रृंगार कर रही है?


उत्तर. यशोदा ने कृष्ण के शरीर पर तेल लगा दिया है, आँखों में काजल लगाकर भौंहें बना दी हैं। उनके माथे पर काला टीका लगा दिया है। इस प्रकार वे कृष्ण का श्रृंगार कर रही हैं।


प्रश्न 17. तात्या टोपे के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।


उत्तर. तात्या लक्ष्मीबाई के एक सहयोगी हैं। वे प्रथम

स्वतन्त्रता संग्राम (1857) के सेनानी हैं। वे मातृभूमि की

सुरक्षा और स्वराज्य की नींव का आधार हैं। वे निर्भीक

होकर शत्रु से लोहा लेते रहे।


प्रश्न 18. हमें अपने साथ किन्हें लेकर चलना है? 


उत्तर. हमें अपने साथ जमाने को लेकर चलना है। साथ ही, पिछड़े हुए लोगों को भी आगे बढ़ाना है।


प्रश्न 19. डॉ. रमण की क्या अभिलाषा थी?


उत्तर.डॉ. रमण की अभिलाषा थी कि हमारा देश

वैज्ञानिक खोजों के मामले में अपने पैरों पर खड़ा हो

जाये और हमें विदेशों का मुँह न ताकना पड़े।


प्रश्न 20. राजा और आखेटक के बीच क्या विवाद हुआ?


उत्तर. राजा और आखेटक के बीच यह विवाद हुआ

कि राजा उस घायल हंस पर अपना अधिकार बता रहा 

था और उधर आखेटक भी कहता है कि इस हंस पर मेरा अधिकार है, क्योंकि मैंने इसे मारा है। इस तरह रक्षक  भक्षक के मध्य अधिकार का विवाद हुआ।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


(प्रश्न क्रमांक 21 से 24 )


प्रश्न 21. गंगा नदी से नेहरूजी की कौन-कौन सी भावनाएँ लिपटी हुई हैं? 


उत्तर.  नेहरूजी ने गंगा को बेहद करीब से और लम्बे समय तक देखा है। इससे उनकी अनेकानेक भावनाएँ

लिपटी हुई हैं। गंगा के प्राकृतिक सौन्दर्य, उसके पल-पल बदलते स्वरूप व पग-पग परिवर्तित होते मार्ग के मनोरम दृश्य सदैव स्मृति पटल पर ताजा रहते हैं। गंगा जनता की सर्वप्रिय नदी है। वह तो भारत की प्राचीन सभ्यता की प्रतीक रही है। वास्तव में गंगा नेहरू जी के लिए मात्र एक नदी न होकर भूत को वर्तमान के मार्ग से होते हुए भविष्य को जोड़ने का एक जीवन दायक स्रोत है।


प्रश्न 22. सुभाषचन्द्र बोस ने लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिलने की सिफारिश क्यों की है?


उत्तर. सुभाषचन्द्र बोस ने सिफारिश की है कि लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिले क्योंकि लोकमान्य तिलक प्रतिकूल और शक्तिहारी वातावरण में भी 'गीता भाष्य' जैसे महान दर्शन की रचना कर सके। उनमें प्रकाण्ड पाण्डित्य था, प्रबल इच्छाशक्ति थी। उनमें साधना की गहराई औरसहनशीलता थी। वे बौद्धिक क्षमतावान एवं संघर्ष शक्ति से संयुक्त थे। उन्होंने बन्दीगृह के अन्धकारमय दिनों में अपनी मातृभूमि के लिए 'गीता - भाष्य' जैसे अतुलनीय ग्रन्थ की रचना भेंट स्वरूप प्रस्तुत की।


प्रश्न 23. छोटे जादूगर का खेल उस दिन क्यों नहीं जमा ?

उत्तर. छोटे जादूगर का खेल उस दिन इसलिए नहीं

जमा क्योंकि उसे अपनी बीमार माँ की बीमारी की दशा

सताये जा रही थी। साथ ही उसे माँ के कहे शब्द

बार-बार उसके मस्तिष्क में कौंध रहे थे कि वह उस दिन

जल्दी लौटकर आ जाए, क्योंकि उनकी घड़ी समीप ही थी।


प्रश्न 24. राघोवा द्वारा आक्रमण किए जाने पर अहिल्याबाई ने क्या किया। 


उत्तर.  पेशवा राघोवा द्वारा आक्रमण किए जाने पर

अहिल्याबाई ने तुकोजी को पेशवा राघोवा से युद्ध करने

के लिए भेजा और पेशवा राघोवा के लिए एक पत्र

लिखा। इस पत्र में लिखा कि वह उनके पूर्वजों के राज्य को हड़पने का सपना न देखे। वह स्वयं नारी सेना लेकर

युद्ध करेंगी। उसे (पेशवा को) नारी द्वारा हराये जाने का

अपयश मिलेगा। यदि उसने विजय भी प्राप्त की तो उसके मुख पर एक विधवा के राज्य को हड़पने की कालिख लगेगी। पेशवा राघोवा पर इस बात का प्रभाव पड़ा और वह बिना युद्ध किये लौट गया। अहिल्याबाई ने

होल्कर राज्य को अपनी बुद्धिमानी और दूरदर्शिता से 

भयमुक्त कर लिया।



ये भी पढ़ें 

कक्षा 7 इंग्लिश रियल पेपर सलूशन


कक्षा 7 हिंदी वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 विज्ञान वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 संस्कृत वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान रियल पेपर सलूशन





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section