Type Here to Get Search Results !

1

Class 7 Science varshik paper 2023 MP Board|सातवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

Class 7 Science varshik paper 2023 MP Board|सातवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board class 7th Science varshik paper 2023, class 7th Science varshik paper 2023, Science ka varshik paper 2023, kaksha 7 Science paper 2023, class 7 science varshik paper 2023, Science paper 7 class 2023, Sanskrit paper 7th class 2023, कक्षा 7वी विज्ञान का वार्षिक पेपर, kaksha 7 विज्ञान varshik paper 2023, कक्षा 9वी वार्षिक पेपर 2023 विज्ञान, कक्षा 7 का वार्षिक पेपर 2023, वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 7 Science class 7th Science varshik paper 2023

Class 7 Science varshik paper 2023 MP Board|सातवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
Class 7 Science varshik paper 2023 MP Board|सातवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

Class 7 Science exam paper 2023, Science paper 7 class 2023, कक्षा 7वी का Science का वार्षिक पेपर, kaksha 7 Science varshik paper 2023, कक्षा 7वी वी वार्षिक पेपर 2023 science, कक्षा 9वी का वार्षिक पेपर 2023, वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 9 Science,

Class 7 Science Varshik Paper PDF

जैसा की आप सभी को जानकारी होंगी की वार्षिक परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित करवाई जा रही है. इसी के साथ आपका MP Board Class 7 Science varshik Paper 2023 13 अप्रैल2023 को होने वाला है. इसके कारण कई विद्यार्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा है  कि आखिरकार एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा का पैटर्न क्या रहने वाला है. जिन भी छात्र छात्राओं को MP Board Half Yearly Sanskrit Paper Pattern  के बारे में जानकारी नहीं है. तो हमने आपको ऊपर MP Board Half Yearly Sanskrit Paper Pattern के बारे में जानकारी दे दी है इसके साथ ही आप चाहे तो पिछले वर्ष का Class 7 Half Yearly Question Papers PDF 2023 Sanskrit डाउनलोड करके देख सकते हैं।


वार्षिक परीक्षा -2023

विषय-विज्ञान

कक्षा-7


समय-2 घण्टे                                   पूर्णांक:50


निर्देश-(i) सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।

(ii) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं।


बहुविकल्पीय प्रश्न


1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका पर अंकित कीजिए-


(क) मृदा प्रदूषण से कम होती है-


(i)उर्वरा शक्ति

(ii) मृदा

(iii) खनिज

(iv) इनमें से कोई नहीं


उत्तर- उर्वरा शक्ति


(ख) इनमें कौन प्रबल अम्ल है-


(i) नाइट्रिक अम्ल

(ii) साइट्रिक अम्ल

(iii) एसिटिक अम्ल

(iv) टार्टरिक अम्ल


उत्तर- नाइट्रिक अम्ल


(ग) ऊष्मा का कुचालक है-


(i) लोहा

(ii) एलमुनियम

(iii) स्टील

(iv) कांच


उत्तर- कांच


(घ) पौधों में जल का परिवहन होता है-


(i) जाइलम के द्वारा

(ii) फ्लोएम के द्वारा

(iii) रंन्ध्रो के द्वारा

(iv) मूल रोमों द्वारा


उत्तर- जाइलम के द्वारा


(ड़) परिपक्व होने पर अंडाशय विकसित हो जाता है-


(i) बीज में

(ii) पुंकेसर में

(iii) स्त्रीकेसर में

(iv) फलों में


उत्तर- फलों में


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


(क) नासिका की गुहा…... को कहते हैं। नासागुहा

(ख) नासा गुहा की दीवार पर…... ग्रंथियां होती हैं। श्लेष्म

(ग) व्यायाम करते समय श्वसन दर……. जाती है। बढ़

(घ)कॉकरोच द्वारा …….श्वसन करते हैं। श्वसन रंन्ध्रो के द्वारा


3. स्तंभ का के शब्दों को स्तंभ खासे सही मिलान कीजिए-


     क                                             ख


जाइलम                                    हृदय की स्पंदन

फ्लोएम                               रोगाणुओं का भक्षण

रंध्र                                      जल का परिवहन

स्टेथोस्कोप                            भोजन का परिवहन

श्वेत रुधिर कणिकाएं                    वाष्पोत्सर्जन


उत्तर-

 जाइलम- जल का परिवहन

फ्लोएम- भोजन का परिवहन

रंध्र        -वाष्पोत्सर्जन

स्टेथोस्कोप- हृदय की स्पंदन

श्वेत रुधिर कणिकाएं-रोगाणुओं का भक्षण


4. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही तथा गलत कथन के सामने गलत का निशान लगाओ-


(क) रेनिन दूध को दही में बदलता है। सही

(ख) पेड़ -पौधे रंन्ध्रो द्वारा श्वसन करते हैं। सही

(ग) मनुष्य की लाल रुधिर कणिका केंद्रक युक्त होती है। गलत

(घ) लाख पौधे से प्राप्त होती है।सही

(ड़) मादक पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।गलत


(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)


5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 2×4=8


 (क) परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए।

उत्तर - बस ,ट्रेन , कार, हवाई जहाज


(ख) ऊन तथा रेशम के दो-दो उपयोग लिखिए।


उत्तर-  ऊन से ऊनी वस्त्र तथा कंबल बनाए जाते हैं। रेशम से रेशमी वस्त्र एवं पैराशूट बनाए जाते हैं।


(ग) पत्तियों में पाए जाने वाले हरे वर्णक को क्या कहते हैं? -

उत्तर- हरित लवक (क्लोरोफिल)


(घ) पौधे किस प्रकार श्वसन करते हैं?

उत्तर- पौधे पत्तियों के रंधों द्वारा वायु से ऑक्सीजन ग्रहण कर श्वसन करते हैं।


(ङ) सरल मशीन किसे कहते हैं?

उत्तर- सरल मशीन ऐसी मशीन है, जिससे कार्य जल्दी और आसानी से हो जाता है, जैसे – कैंची, चाकू।


(च) परिरक्षण क्या है ?

उत्तर-  भोज्य पदार्थों को लम्बे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने की प्रचलित विधियाँ परिरक्षण कहलाती हैं। परिरक्षण द्वारा भोज्य पदार्थों को वातावरण में उपस्थित सूक्ष्मजीवों के संक्रमण से बचाया जा सकता है।


(लघु उत्तरीय प्रश्न)


6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 4x3-12


(क) 20 ग्राम की एक गोली का वेग 50 मीटर/सेकण्ड है। गोली की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।


(ख) परावर्तन के नियमों को लिखिए


उत्तर- परावर्तन के नियम-परावर्तन के निम्नलिखित दो नियम हैं-(i) आपतन कोण तथा परावर्तन कोण सदैव बराबर होते हैं, अर्थात् ∠i=∠r. 


(ii) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।


(ग) अलैंगिंक तथा लैंगिक जनन में अन्तर लिखिए।


उत्तर : लैंगिक तथा अलैंगिक जनन में अंतर-



लैंगिक जनन

अलैंगिक जनन

1.

इस क्रिया में नर और मादा दोनों की आवश्यकता पड़ती है।

इस क्रिया में नर और मादा दोनों की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

2.

इस प्रकार का जनन उच्च श्रेणी के जीवों में होता है।

इस प्रकार का जनन निम्न श्रेणी के जीवो में होता है।

3.

लैंगिक जनन निषेचन क्रिया के बाद जीव बनना आरंभ करता है।

अलैंगिक जीव में निषेचन क्रिया नहीं होती।


(घ) उष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।


उत्तर-  ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन-


1.ग्लूको़ज का जल में घुलना,

2.थोड़ा सा एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है।


(ङ) सूक्ष्म जीव अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रहण और पाचन चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।


(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


7. निम्न में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 5x2=10


 (क) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं? फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनाएँगे।


(ख) सूचक किसे कहते हैं? किन्हीं दो सूचक के नाम बताइए तथा अम्ल और क्षार पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?


(ग) जल की कठोरता के क्या कारण है? स्थाई कठोरता कैसे दूर करेंगे ?


(घ) किन्हीं दो जीवाणु जनित रोगों के लक्षण, कारण, उपचार, बचाव के उपाय लिखिए।


ये भी पढ़ें 

कक्षा 7 हिंदी वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 विज्ञान वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 संस्कृत वार्षिक पेपर 2023


कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान रियल पेपर सलूशन


कक्षा 7 इंग्लिश रियल पेपर सलूशन





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section