Type Here to Get Search Results !

1

26 जनवरी पर निबंध हिंदी में 2023//republic day 2030 essay in Hindi

26 जनवरी पर निबंध हिंदी में 2023//republic day 2030 essay in Hindi

गणतंत्र दिवस पर भाषण गणतंत्र दिवस पर निबंध भारतीय संविधान का निर्माण/speech on republic day in Hindi //republic day essay in Hindi// (history of republic day)

गणतंत्र दिवस पर भाषण गणतंत्र दिवस पर निबंध संविधान की मुख्य बातें (republic day speech// republic day essay in Hindi- main features)

गणतंत्र दिवस पर भाषण गणतंत्र दिवस पर निबंध देश के सामने मौजूद चुनौतियों (republic day speech// republic day essay in Hindi- challenges before nation)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में संविधान से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(frequently asked question related to constitution)


नमस्कार दोस्तों स्वागत है इस पोर्टल पर आप सभी लोगों का आज के इस लेख पर आप लोगों को 26 जनवरी 2023 निबंध की जानकारी दी जाएगी इस पोस्ट के माध्यम से तो आप लोग इस पोस्ट में लास्ट तक जरूर बने रहें और इस लेख को अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी को


26 जनवरी पर निबंध हिंदी में 2023//republic day 2030 essay in Hindi
26 जनवरी पर निबंध हिंदी में 2023//republic day 2030 essay in Hindi


26 January per nibandh Hindi mein-26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया था वह लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉल जोवा सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है रैलियां निकाली जाती है और नारे लगाए जाते हैं और वीर सपूतों को याद किया जाता है। छात्रों द्वारा स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता सेनानियों का पात्र भाषण निबंध कला नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। आज हम आपको 26 जनवरी पर निबंध हिंदी में कैसे लिखा जाता है तथा गणतंत्र दिवस के इतिहास के बारे में निबंध बताने जा रही है इस लेख के माध्यम से तो आप लोग इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें। Republic day essay in Hindi आप अपने स्कूल के कार्य में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Republic day essay in Hindi//26 जनवरी पर निबंध-

प्रस्तावना-गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन अंग्रेजों के कानूनों को हटाकर हमने खुद के संविधान को अपनाया था। संसद से भारतीय संविधान लागू होने के बाद भारत इस लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया यही कारण है कि इस दिन को हम सभी राष्ट्रीय त्योहार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।


पूर्ण स्वराज की घोषणा-

भारत में लाहौर अधिवेशन में इस प्रस्ताव की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमिनियम का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत को पूर्ण रुप से स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। इस बात पर जब ब्रिटिश सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। तब भारतीय कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया गया। यह अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में दिसंबर 1929 में हुआ था।


गणतंत्र दिवस का इतिहास-

भारत की आजादी के बाद 9 दिसंबर 1947 को संविधान सभा बनाने की शुरुआत की जिसे 2 वर्ष 11 माह में 18 दिन में बनकर तैयार किया गया। इसी दिन भारतीय कांग्रेस सरकार द्वारा भारत में पूर्ण स्वराज को भी घोषित कर दिया गया था। और उस दिन से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान निर्माण के लिए 22 समितियों का चुनाव किया गया। जिनका कार्य संविधान का निर्माण करना व संविधान बनाना था। संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण के लिए 114 दिन की बैठक की गई जिसमें 308 सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक के मुख्य सदस्य डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद आदि थे।


इनके अलावा संविधान सभा बैठक में जनता अथवा प्रेस को भी शामिल किया गया था। भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह में 18 दिन का समय लगा। जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पूरे देश में लागू किया। 26 जनवरी की महत्व बनाए रखने के लिए वह भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता देने के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1950 को देश में कानून और भारतीय शासन को लागू कर दिया गया था।


Republic day celebration-

गणतंत्र दिवस को पूरे भारत में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा समारोह में ध्वजारोहण किया जाता है और तोपों को सलामी के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। रिपब्लिक डे के दिन अलग-अलग रेजीमेंट भारती तीनों सेनाएं (जल थल नभ) गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेते हैं और राष्ट्रीय ध्वज तथा राष्ट्रपति को सलामी देते हैं।


उपसंहार-

इस दिन स्कूल/कॉलेजों सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में स्कूलों में झांकियां निकालकर नारे लगाए जाते हैं। छात्र विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे भाषण नित्य चित्रकला देश भक्ति गीत नाटक आदि का प्रदर्शन करते हैं पूर्व राम 26 जनवरी के दिन देश के शहीदों को और उनके बलिदान को याद किया जाता है। तथा सभी शहीदों के इस मिनट में मौन रखा जाता है। गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है इस आयोजन में गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अधिकारिक रूप में समापन घोषणा की जाती है।


👇👇👇👇इसे भी पढ़ें





परमाणु और अणु में अंतर




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Section